संदेश

क्या सबकुछ मर रहा है ?

चित्र
क्या सबकुछ मर रहा है ? ढूँढ़ती हूँ प्रकृति को अपने निश्छल रूप में पर कहीं नहीं दिखती वो सुबह सैर पर निकलती हूँ दिखता है कचरे और प्लास्टिक के जलते अवशेष उस धूएँ में मेरा दम घुटने लगता है खोजती हूँ स्वच्छ हवा जो प्राण भर दे फेफड़ों में देखना चाहती हूँ दिव्य सूर्योदय पर दिखते हैं आसमान में केबलों और बिजली के तारों के जाल उससे झाँकता छोटा सा सूरज जिसने खो दी है अपनी भव्यता ढूँढती हूँ धरती पर कोई कोना जो अनछुआ हो मानवीय हस्तक्षेप से कोई सीमांत वन प्रदेश अपने पूर्ण जंगली और देशी रूप में अपनी सुंदरता बिखेरते हुए सुनना चाहती हूँ प्रकृति का वास्तविक संगीत पत्तों की सरसराहट पक्षियों के पंखों की फरफराहट भौंरों की गुनगुनाहट किसी वेणुवन में वेणुओं के आपस में टकराने से होती सरगोशियाँ देखना चाहती हूँ नीला, स्वच्छ आसमान जो दिखता है हर ओर मटमैला जीना चाहती हूँ एक ख़ालिस आदिम जिंदगी हर बनावट से दूर अपनी पूरी वास्तविक स्वरूप में सभी पूर्वाग्रहों और सभ्यता के चोगों से अनावृत पर सब कुछ है अपने नियंत्रण से बाहर धुंधला, मटमैला, गन्...

आज जब सारी दुनियाँ महिला दिवस मना रही है तो बड़ी-बड़ी बातें और दावे किये जा रहे हैं ऐसे में यह सोचने का समय है कि क्या वास्तव में स्त्रियों की जिंदगी में कोई बदलाव आया है ? अगर आया है तो कितने प्रतिशत की जिंदगी में ? क्या महिलाओं की आधी आबादी अभी भी कुछ ऐसी जिंदगी नहीं जी रही .......

चित्र
 औरत  हर समय उसकी आँखें डबडबाई ही रहती हैंं  कौन सा है ऐसा  गम जिसे दिल ही दिल में सहती है ! सहमे-सहमे लफ़्जों में एक कहानी वह कहती है हिचकियों में डूबी हुई थरथराती स्वर लहरी है । सुंदर सी काया उसकी धीरे - धीरे मरती है वही जानी पहचानी सी फ़िल्म फ़्लैश बैक में चलती है । औरत होने का जूर्म उम्रकैद की तरह सहती है फफोले में भरे पानी सा टीसती है कसकती है । ...... मुकुल अमलास  ( चित्र गूगल से साभार) 

हर मौसम का अपना मिजाज होता है, अपना अपना गुणधर्म लिए ये हमें कभी आह्लादित करता हैऔर कभी खिन्न । सर्दी का मौसम मेरे ख्यालों में कैसे उभरता है देखिये इन पंक्तियों में ............

चित्र
शीत  दुल्हन शीत ऋतु  लगाती मुझे  एक ऐसी ग्रामीण दुल्हन  जो हजार हजार परदों में रहती   साला-दोसाला ओढ़े हुए  घर के अंदर  दबी-ढकी नई-नवेली बहू सी  सब से शर्माती   बच कर, संभल कर चलती  क्योंकि पता है  सब की नजर है उसी पर  बीती रात गये  जब पति कोहबर में आता   उसे बाँहों में कस लेता   वह सकुचाती, सिहरती हुई  उसकी बाँहों की गर्मी में छुपी रहती है  सुबह सर पे है झिलमिल चुनर चेहरा थोड़ा सा झलकता  थोड़ा सा छुपा रह जाता है  जैसे कुहासा छाया हो चारों ओर  और धरती रूपी दुल्हन के चेहरे पर झिलमिल सा पर्दा पड़ा हो दिन में  पहरुआ पति के कहने पर  आँगन में निकलती है  रोशन चेहरा लिये  सूरज की भाँति  लुकाछिपी करते हुये  अपने रूप की गर्मी से सब को मुग्ध कर  फिर शर्माती हुई  तुरंत ही  अपने घूँघट में छुप जाती है  शाम रूपी सितारों जड़ी आँचल ओढ़े ।  --- मुकुल अमलास (...

बचपन से ही जब भी आसमान की ओर देखती हूँ कुछ भाव मन में उमड़ते घुमरते हैं आज उनको शब्दों में पिरोने की कोशिश की है ............

चित्र
बादलों की खेती  नीला  आसमान और उसमें बादलों के खेत लगता है अभी-अभी कोई देवदूत हल चला कर गया है बादलों के छोटे -छोटे टुकड़े  बिखरे पड़े हैं चारों ओर  जी करता है उड़ कर जाऊँ और उसमें अपने सपनों के बीज बो दूँ मेरे सपने जो कई रंगों कई रूपों के हैं  जब सपनों के फसल लहलहायेंगे उसमें प्रेम के फल लगेंगे   सुंदर प्यारे-प्यारे आनंद के फूलों से  यह बगिया भर जायेगी  मैं अपनी अंजलि में  उन फूलों को भर भर कर धरती पर उलीचूँगी फिर धरती से सारे दुःख बिदा हो जायेंगे  न होगी घृणा, न नफ़रत, न वैमनस्य इन बादलों से मोती टपकेंगे  पानी की बूंदें बन कर धरती गीली हो जायेगी  ऐसे मिलन होगा  ज़मीन  और आसमान का  और धरती से अंकुर फूटेंगे  जीवन की पहचान बन कर ।                                                             ...

एक छोटे से शिशु को गोद लिजीए उसे कलेजे से लगाईए और कुछ देर के लिए आँखें बंद कर लिजीए सच कहती हूँ पारलौकिक अनुभव होगा । थोड़ी देर के लिए आप खुद को भूल जायेंगे और महसूस यूँ होगा जैसे आत्मा की शुद्धी हो गई ।आज इसी शिशु को समर्पित है यह कविता ........

चित्र
शिशु एक शिशु में   भगवत्ता संपूर्णता से उद्घाटित होता है  निश्छल, निर्बोध, सरल, सहज शिशु  प्रकृति का अनुपम  वरदान  उसके चेहरे का स्मित हास हृदय में कैसी हूक जगाता है बार बार चेहरे का भाव बदलना कभी पलकों का हिलना  कभी भौंहों का विन्यास बदलना  कभी रोना कभी हंसना कैसा निश्छल रुप मन भर भर आता है बाहें कलेजे से लगाने को बेकल हो उठती हैं  हृदय ममता की वर्षा से भींग जाता है  कितनी प्यारी छवि ईश्वर साक्षात् शरीर रुप में पहचान और अपहचान से अनभिज्ञ शिशु  सबको समान रुप से अपनाता है मनुष्य अपने शुद्ध रुप में  शिशु रुप में ही तो रहता है शायद इसीलिए हर बच्चा सुंदर होता है ।                                                -मुकुल कुमारी अमलास 

मेरे सपनों का घर

चित्र
मेरे सपनों का घर मेरे सपनों का घर हाँ सपनों सा ही सुंदर सपने भी वास्तविकता में तब्दील हों ऐसा क्षण जीवन में कम ही आता है  कितनी उत्कंठा कितना परिश्रम एक यज्ञ ठानने सा संकल्प फिर बिना विध्न के उसे पूरा कर लेने की तड़प  क्या कोई यज्ञ बिना बाधा के पूरा हुआ है  कैसे – कैसे रोड़े कैसी – कैसी समस्याएं हाँ , इस यज्ञ में हवन हो गये जीवन के कई साल और बनाना पड़ा खुद को ही समिधा की सुखी लकड़ी तैयार दिन भर की भागम-भाग और रातों का हिसाब-किताब बेहिसाब साधन-सामग्री को इकट्ठा करने का संताप भूख प्यास और ताप  सीसे में दिखी वो पहली झुर्री जो आँखों के किनारे पड़ी थी लेकिन बिना बलि के यज्ञ पूर्ण कैसे हो  यज्ञ सम्पन्न हुआ मनचाहा मिला वर सपनों से भी बढ़ कर | मैं रहूँ न रहूँ अब लेकिन रहेगा मेरा घर मेरा परिश्रम अपने मूर्त्त  रुप में मुझसे भी लंबी आयु लेकर  है यह बच्चों को अपनी ओर से दिया गया उपहार उनका पनाहगार  अब है संतुष्...

चाँद पे लिखना कवियों का पसंदीदा शग़ल है मैं भी इस सम्मोहन से मुक्त कैसे हो सकती हूँ | चलिये आज कुछ चाँद के बहाने ही सही............

चित्र
आवारा चाँद कल रात चाँद मेरी खिड़की से एक आवारा लड़के सा झांक रहा था उसके नज़रों की तपिश मेरे अंग-अंग को जैसे भेद रही थी कैसा बेसब्रा हो घुस आया था वह अंधेरे कमरे में भी कैसे समझाती उसे मैं कि इतनी आवारगी अच्छी नहीं  मैंने परदा सरका दिया तो वह फुसफुसा उठा  कुछ गुनगुना उठा उसका  झीना झीना रूप मुझे प्यारा लगा परदे की ओट में फिर हम घंटों बातें करते रहे मेरी आंखों में निंद नहीं थी और उसे तो रतजगे की आदत थी रात गहराती गई हमारी बातें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थीं उसकी बातों में मिठास थी गहरी अंधेरी रातों के एक से बढ़ कर एक क़िस्से  उसकी ज़ुबान पर थे कि कैसे रात को फूल और पौधे आपस में बतियाते हैं कैसे तारे जासूसी करते हैं कैसे परियाँ धरती पर उतरती हैं  कैसे हवायें अपना रेशमी आँचल लहराती हैं   कैसे मानव रातों को बहुरूपीये सा अपना खोल उतारते हैं रात की तिलिस्मी दुनियाँ का असर धीरे धीरे मुझ पे तारी था और सच कहती हूँ कुछ पल को चाँद मेरे संग धरती पर उतर आ...